नई दिल्ली. दिल्ली के सुल्तानपुरी में अंजलि सिंह की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में लगातार चौंकाने वाली जानकारियां सामने आ रही हैं. एफएसएल रिपोर्ट के मुताबिक शुरुआती जांच में पता चला है कि अंजलि कार की लेफ्ट साइड के अगले पहिए में फंसी थी. उसके ज्यादातर खून के धब्बे लेफ्ट साइड के अगले पहिए पर पाए गए हैं. कार के नीचे अन्य हिस्सों पर भी खून के धब्बे मिले हैं. लेकिन उसके कार के अंदर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं. इतना ही नहीं आरोपियों के ब्लड सैंपल की भी जांच की जा रही है. इससे पहले पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि अंजलि की मौत घसीटने से हुई. उसके प्राइवेट पार्ट पर भी किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं.
https://विजय-रश्मिका कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग? वायरल फोटो को देख फैंस को शक
रिपोर्ट के मुताबिक, सिर, रीढ़ और निचले अंगों में चोट के चलते खून बहने और सदमे से उसकी मौत हुई है. ये सभी चोटें वाहन दुर्घटना और घसीटने से संभव हुई हैं. रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि, अभी फाइनल पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आनी बाकी है. दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पीड़िता के परिवार को 10 लाख की आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है. इतना ही नहीं अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के मां से बात करने के बाद वकील दिलाने का भरोसा दिलाया है. केजरीवाल ने कहा कि वे बेटी को न्याय दिलवाएंगे. इतना ही नहीं पीड़िता की मां का इलाज दिल्ली सरकार करवाएगी. बता दें कि 31 जनवरी की रात राजधानी दिल्ली में अंजलि का शव मिला था. उसे दिल्ली की सड़कों पर 12 किलोमीटर घसीटा गया था. इसके बाद शव को सड़क पर छोड़ दिया गया.
https://Tecno Phantom X2 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स









