नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नए साल के जश्न के बीच कार सवार 5 लड़कों ने एक लड़की को अपनी कार से चार किलोमीटर तक घसीटा. इससे लड़की की मौत हो गई. यह जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि शनिवार-रविवार दरमियानी रात करीब 3 बजे कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली. इसमें बताया गया कि एक लड़की निर्वस्त्र हालत में सड़क के किनारे पड़ी है. बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि एक लड़की लहूलुहान हालत में वहां पड़ी थी. लड़की के शरीर पर कपड़े नहीं थे. शरीर का ज्यादातर शरीर रोड पर रगड़कर गायब हो चुका था.
https://छेड़छाड़ के आरोपों में घिरे खेल मंत्री का इस्तीफा
उसकी लाश बीच सड़क पर पड़ी हुई थी. शुरुआती जांच के मुताबिक, 23 साल की लड़की शादी व अन्य इवेंट में पार्ट टाइम काम करती थी. शनिवार-रविवार की रात वह ऐसे ही एक फंक्शन से लौट रही थी. वह स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार में सवार पांच लड़के रास्ते से गुजरे तो उनकी कार से स्कूटी का एक्सीडेंट हो गया. बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई. इस दौरान लड़की के शरीर से सारे कपड़े अलग हो गए. लड़की के शरीर में काफी चोट आई. इसके बाद उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद कार सवार पांचों लड़कों को पकड़ लिया है और कार जब्त कर ली गई है.
https://शाहरुख की ऑनस्क्रीन बेटी ने की सगाई, बॉयफ्रेंड ने घुटनों पर बैठ किया प्रपोज









