नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव वे 1 जनवरी को अपनी अपकमिंग फिल्म लूडो का फर्स्ट लुक शेयर किया. राजकुमार राव लड़की के लुक में बेहद खूबसूरत दिख रहे हैं. फोटो में राजकुमार राव लड़की की ड्रेस पहने दिखे. इसमें राजकुमार राव काफी डिफरेंट नजर आए. फोटो में उन्हें पहचान पाना काफी मुश्किल था. सोशल मीडिया भी उनके इस लुक को देख कंफ्यूज हो गया. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें आलिया भट्ट समझ बैठे. राजकुमार राव ने जो फोटो शेयर की लोग उन्हें कमेंट कर बोल रहे है कि आप बिल्कुल आलिया भट्ट लग रहे हैं.
http://हार्दिक पंड्या की अचानक सगाई से हैरान हुए विराट, दिया ऐसा रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा- मुझे लगा कि आप आलिया भट्ट हैं. बता दें कि राजकुमार राव ने सोशल मीडिया पर फिल्म के दो लुक शेयर किए. पहले लुक में राजकुमार राव लड़की ड्रेस पहने हुए और जबकि दूसरे में वह रेट्रो लुक में नजर आए. लूडो 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म में अभिषेक बच्चन, तानी बासु, फातिमा सना शेख, रोहित सराफ, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगे. फिल्म का डायरेक्शन अनुराग बसु कर रहे हैं.
http://अगले 24 घंटों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी
Happy new year guys. #Ludo @basuanurag @itsBhushanKumar @TSeries Love 🙏🤗❤️ pic.twitter.com/u07Zg98mkJ
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) January 1, 2020










