नई दिल्ली. भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हुए हैं. घटना के बाद मर्सिडीज कार में भीषण आग भी लग गई थी. यह हादसा शुक्रवार तड़के रूड़की के गुरुकुल नारसन क्षेत्र में हुआ. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 को बुलाकर पंत को अस्पताल में भर्ती कराया. अब यहां से ऋषभ पंत को देहरादून मैक्स अस्पताल रेफर किया गया है. इस हादसे के बाद ऋषभ पंत का बड़ा बयान आया है. ऋषभ पंत ने बताया कि कार को वह खुद ही चला रहे थे. ड्राइविंग के दौरान उन्हें झपकी आ गई थी. यही वजह रही कि कार डिवाइडर से टकरा गई और यह बड़ा हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद वह विंड स्क्रीन तोड़कर बाहर निकले.
https://‘शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम’, मां के निधन पर पीएम मोदी का भावुक ट्वीट
बीसीसीआई ने अब ऋषभ पंत की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट दिया है. बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह उत्तराखंड के रुड़की के पास एक कार दुर्घटना का शिकार हो गए. उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका चोट लगने के तुरंत बाद इलाज किया गया. बोर्ड ने कहा कि ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है. उनकी पीठ पर रगड़ने की चोट लगी है. ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में शिफ्ट कर दिया गया है. यहां उनकी चोटों की सीमा का पता लगाने और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा.
https://क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर : अग्नि चंद्राकर











