नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना ने गुरुवार को ब्रह्मोस एयर-लॉन्च मिसाइल के उन्नत संस्करण का सफल परीक्षण किया. यह 400 किमी की रेंज में किसी भी लक्ष्य को मार गिराने में सक्षम है. रक्षा अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि सुखोई एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से मिसाइल का परीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से मिसाइल को दागा गया और इसने बंगाल की खाड़ी में सटीक लक्ष्य पर प्रहार किया. अधिकारी ने कहा कि यह मिसाइल के एयर-लॉन्च संस्करण के एंटी-शिप संस्करण का परीक्षण था.
https://1 जनवरी से होने वाले हैं ये बड़े बदलाव, आप पर होगा सीधा असर
सरकारी बयान में कहा गया है कि इस परीक्षण के साथ वायुसेना ने एसयू-30 एमकेआई लड़ाकू विमान से लंबी दूरी पर जमीन या समुद्री लक्ष्य पर सटीक हमले करने में महत्वपूर्ण क्षमता वृद्धि हासिल की है. सरकार के मुताबिक, SU-30MKI विमान के उच्च प्रदर्शन के साथ मिसाइल की लंबी रेंज क्षमता वायुसेना को रणनीतिक रूप से मजबूत करेगी और भविष्य में युद्ध की स्थिति में दुश्मन देश पर हमला करने में अधिक प्रभावी होगी. बयान में कहा गया है कि भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ), बीएपीएल और एचएएल के समर्पित प्रयासों ने इस उपलब्धि को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
https://भारत में आएगी कोरोना की चौथी लहर? IIT प्रोफेसर ने कहा- आने वाला वक्त मुश्किल









