नई दिल्ली. दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमार्टम करने वाली अटॉप्सी टीम के एक सदस्य ने हाल ही में ये दावा किया है कि सुशांत के शरीर पर चोट के निशान थे. जो इस ओर इशारा करते हैं कि एक्टर ने सुसाइड नहीं किया था. इस मामले की बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है, जो तेजी के साथ वायरल हो रहा है. दरअसल, रिया चक्रवर्ती ने अपनी ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है.
https://श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, टी-20 में हार्दिक और वनडे में रोहित कप्तान
इस इंस्टा स्टोरी में रिया के इस मैसेज में ये लिखा है कि- आपने खुद को आग से होकर निकला है, भयंकर तूफान से खुद को संभाला और बचाया है. जिसकी बदौलत एक शैतान के ऊपर जीत भी हासिल की है. अगली बार आपको अपनी ताकत पर अगर शक को तो इसे याद कर लेना. हालांकि, अब रिया ने इस इंस्टा स्टोरी को डिलीट कर दिया है. ऐसे में सुशांत मामले में नए खुलासे के बाद रिया इस पोस्ट के जरिए क्या कहना चाहती हैं ये कोई नहीं जानता.
https://छत पर फंदे से लटकी मिली सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की लाश










