আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना की नेजल वैक्सीन की कीमत का खुलासा, जानिए आपको कितने में मिलेगी

Published on: December 27, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. देश में अब नाक से दी जाने वाली नेजल वैक्सीन ‘इनकोवैक’ भी उपलब्ध होने वाली है. ये नेजल वैक्सीन निजी अस्पतालों में 800 रुपए और सरकारी अस्पतालों में 325 रुपए कीमत पर जनवरी में मिलनी शुरू होगी. भारत की यह पहली नेजल वैक्सीन होगी, जिसे बूस्टर डोज के तौर पर लिया जा सकेगा. इसका ट्रायल पूरा हो चुका है. देश में 14 जगहों पर इसका ट्रायल किया गया था. जिसमें 3100 लोग शामिल हुए. दिसंबर की शुरुआत में भारत बायोटेक के नेजल वैक्सीन को मार्केट में लाने की अनुमति मिली थी. इस वैक्सीन को इस तरह से डिजाइन किया गया है, जिससे कम पैसे में आम लोगों तक पहुंच सके.

https://PM Kisan : इन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त

भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड (बीबीआईएल) ने मंगलवार को कहा कि उसकी नाक से दी जाने वाली कोविड-19 रोधी दवा ‘इनकोवैक’ की कीमत निजी बाजार में 800 रुपए (जीएसटी को छोड़कर) और सरकारी आपूर्ति के लिए 325 रुपए (जीएसटी को छोड़कर) रखी गई है. यह दवा अब कोविन पोर्टल पर उपलब्ध है. टीका बनाने वाली कंपनी ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह दवा जनवरी 2023 के चौथे सप्ताह से मिलने लगेगी. इनकोवैक दुनिया की पहली नाक से दी जाने वाली कोविड-19 रोधी वैक्सीन है, जिसे दो प्राथमिक खुराक के लिए और हीट्रोलोगस (विजातीय) बूस्टर खुराक के रूप में इस्तेमाल की मंजूरी दी गई है. हीट्रोलोगस बूस्टर खुराक में प्राथमिक खुराक से अलग बूस्टर खुराक दी जा सकती है.

https://हमने कभी नहीं कहा शराबबंदी करेंगे, कांग्रेस ने विश्वासघात किया : सरोज

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now