আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चीन में फैल रहा BF.7 वेरिएंट भारत के लिए खतरा नहीं : एक्सपर्ट्स

Published on: December 26, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्सपर्ट्स का कहना है कि चीन में फैल रहा BF.7 वेरिएंट भारत के लिए खतरा साबित नहीं होगा. दरअसल, चीन में रोजान 2 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं. सैकड़ों की तादाद में लोगों की मौत हो रही है जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं. चीन में बने इन भयावह हालात को देख भारत भी पूरी तरह सतर्क हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बैठकों के साथ एडवाइजरी और गाइडलाइंस जारी की गई हैं. टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक्सपर्ट्स का कहना है कि कोरोना के BF.7 वेरिएंट से देश में एक और नई लहर आने की संभावना नहीं है.

https://शीजान ने टुनिशा से क्यों किया ब्रेकअप? पुलिस पूछताछ में बताई वजह

एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये वेरिएंट भारत की जनता के लिए खतरा साबित नहीं होगा. बेंगलुरु के अनुसंधान और विकास के प्रमुख डॉ. वी रवि ने कहा कि इस वेरिएंट के चलते ज्यादा से ज्यादा हल्के ऊपरी लक्षण एक से दो दिन तक देखने को मिल सकते हैं. वहीं, इस वेरिएंट के चलते दर्ज होने वाले मौत के आंकड़े और अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की संख्या इसकी असल तस्वीर बयां करेगी. चीन में दर्ज हो रहे आंकड़ों पर बोलते हुए डॉ. रवि ने कहा कि उन्होंने अपनी असल पॉपुलेशन का जिक्र नहीं किया है साथ ही भारी संख्या में लोगों ने वैक्सीन के दोनों डोज नहीं ली है. वैक्सीन नहीं लेने वाले लोगों के लिए ओमिक्रॉन उप-वंश जनक SARS-CoV-2 वायरस की तरह व्यवहार करेगा.

https://VIDEO : प्रेमिका को पीटने वाला गिरफ्तार, घर पर चला बुलडोजर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now