नई दिल्ली. शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ के गाने ‘बेशर्म रंग’ का जहां कुछ लोग और स्टार्स विरोध कर रहे हैं. वहीं, कुछ स्टार्स और शाहरुख-दीपिका फैंस विरोध कर रहे लोगों को खूब जला रहे हैं. इसमें कई सेलेब्स भी शामिल हैं. ऐसे में अब भोजपुरी एक्ट्रेस ने इस गाने पर अपना ‘बेशर्म रंग’ दिखाया है, जो कि कमाल का लग रहा है. फैंस इस पर एक्ट्रेस के डांस मूव्स को देखकर तो दिल पर हाथ रख रहे हैं और इसे फायर बता रहे हैं. यहां तक कि भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह के एक्स पति यश कुमार तक इसे देखकर फिदा हो गए हैं और ये बवाल मचाने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि रक्षा गुप्ता हैं.
https://खाई में कार गिरने से 4 की मौत, अस्थि विसर्जन के बाद लौट रहे थे
भोजपुरी एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है. इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने लिखा- कभी-कभार अपना बेशर्म रंग दिखाना जरूरी होता है. इस पर लोगों के भी शानदार रिएक्शन्स आ रहे हैं. उनके रिएक्शन्स पर जाने से पहले हम बात कर लेते हैं वीडियो की. इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस स्लीवलेस ब्लाउज और शिमरी साड़ी में नजर आ रही हैं. इसमें वो बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. साथ ही साड़ी में रक्षा ने जो डांस मूव्स दिखाएं हैं, उसके आगे तो दीपिका का बिकिनी अंदाज भी फीका पड़ जाएगा. वो इस पर कमाल के डांस मूव्स दिखा रही हैं, जिसकी बस हर कोई तारीफ कर रहा है.
https://अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी, 2% पैसेंजर्स की होगी रैंडम टेस्टिंग










