আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, चरित्र पर शक करता था पति

Published on: December 22, 2022
---Advertisement---

बिलासपुर. पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत लिमतरा निवासी शंकर सूर्यवंशी (45) शराब पीने का आदी है. करीब डेढ़ साल पहले उसने चंद्रिका सूर्यवंशी (29) नाम की महिला से दूसरी शादी रचाई थी. शादी के कुछ समय तक सब ठीक था. लेकिन, बाद में वह शराब के नशे में अपनी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था. बताया जा रहा है कि शंकर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था. बुधवार रात शंकर सूर्यवंशी शराब के नशे में अपने घर पहुंचा. इस दौरान फिर से दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. बाद शंकर हाथ-मुक्के व डंडे से घसीट-घसीट कर उसकी पिटाई करता रहा.

https://बांग्लादेश पहली पारी में 227 रन पर ढेर, भारत का स्कोर 19/0

महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंची. लेकिन, तब तक काफी देर हो गई थी. महिला की लाश घर में पड़ी थी. पुलिस की पूछताछ में शंकर ने मारपीट के बाद उसकी मौत होने की जानकारी दी. पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की. पुलिस का कहना है कि फिलहाल, आरोपी पति को हिरासत में लेकर मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है. महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पीएम रिपोर्ट के बाद हत्या का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

https://सस्ता सोना खरीदने का शुक्रवार को आखिरी दिन, जानिए क्या है कीमत

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now