नई दिल्ली. भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला ढाका के शेर ए बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है और टीम इंडिया बांग्लादेश के स्कोर से 208 रन पीछे हैं. इस मैच में बांग्लादेश ने पहली पारी में 227 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 19 रन बना लिए हैं. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने अच्छी शुरुआत की और पहले विकेट के लिए नजमुल हसन और जाकिर की जोड़ी ने 39 रन जोड़े. टेस्ट में वापसी करने वाले जयदेव उनादकट ने भारत को पहली सफलता दिलाई. उन्होंने जाकिर हसन को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया. इसके तीन गेंद बाद ही अश्विन ने शान्तो के पवेलियन भेज दिया.
https://घर पर इस पौधे को लगाने से दूर होगी शादी में आ रही अड़चनें
मोमिनुल और कप्तान शाकिब ने तीसरे विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी की. उमेश ने शाकिब को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा. बाद बांग्लादेश की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 84 रन मोमिनुल हक ने बनाए.26 रन बनाने वाले मुश्फिकुर रहीम टीम के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे. लिटन दास ने 25 और शान्तो ने 24 रन की पारी खेली. बांग्लादेश की टीम 227 रन पर सिमट गई. भारत के लिए उमेश यादव और रविचंद्रन अश्विन ने चार-चार विकेट लिए. वहीं, जयदेव उनादकट को दो विकेट मिले. जवाब में भारत ने पहली पारी में आठ ओवर में बिना कोई विकेट गंवाए 19 रन बना लिए हैं. लोकेश राहुल तीन और शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
https://मुख्यमंत्री के निर्णय की केंद्रीय मंत्री गड़करी ने ट्वीट कर की तारीफ











