আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

रात 8 बजे धान जब्त करने पहुंची पुलिस टीम, दहशत में परिवार

Published on: January 1, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. बागबाहरा थाना क्षेत्र के सोहागपुर निवासी किसान श्यामलाल साहू का परिवार मंगलवार रात से दहशत में है. उन्होने बताया कि जब उनका परिवार रात में सोने की तैयारी कर रहा था तभी करीब आधे दर्जन पुलिस वाले उनके घर पहुंचे और घर में ढेरी कर रखा धान (करीब 115 कट्‌टा) जब्त कर लिया. पीड़ित किसान ने बताया कि उनकी 5 एकड़ कृषि भूमि है. रेग और घर का धान उन्होने ढेरी कर रखी थी पुलिस दल से उन्होने कहा भी कि वे कागजात दिखाते हैं पर उनकी एक नहीं सुनी गई. पुलिस वालों की इस कार्रवाई के बाद से रात भर मेरा पूरा परिवार दहशत में सो नहीं पाया. इस मामले में प्रभारी टीआई संजय राजपूत ने कहा कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हमने जब्ती की कार्रवाई कर मंडी के सुपुर्द किया है.

http://इसरो 2020 में लॉन्च करेगा चंद्रयान-3, होगा पहले से ज्यादा इकोनॉमिकल

इधर, मंडी के प्रभारी सचिव ध्रुव ने पूछने पर कहा कि पुलिस ने पकड़कर मंडी के सुपुर्द किया है. हमारे पास धान के अवैध होने संबंधी कोई कागजात नहीं है. जो भी कार्रवाई जिले से ही होगी. किसान नेता पारस सांखला ने कहा कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जो व्यवस्था की गई है उससे किसानों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है. छोटे किसानों की धान खरीदी और बड़े किसानों की धान खरीदी पर रोक लगा दिया जाना किस कानून की किताब में लिखा है यही बता दें. सरकार ने महासमुंद जिले में धान खरीदी के लिए अलग से कानून बनाया है क्या. प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में धान की खरीदी छोटे-बड़े सभी किसानों का किया जा रहा है फिर यहां क्यों नहीं. किसान जब टोकन कटवा रहे हैं तो पटवारी से उन्हे प्रमाणित करवाने चक्कर लगवाना, पटवारी के माध्यम से खेत खलिहान कोठी की जांच किया जाना, किसान को चोर के नजरिए से देखा जा रहा है यह उचित नहीं है.

http://पंचायत, नगरीय निकाय शिक्षकों का स्कूल शिक्षा विभाग में संविलियन के आदेश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now