আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज, हेडफोन लगाकर ही देखना

Published on: December 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. डार्क ह्यूमर वाली फिल्म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. सबके सब कुत्ते है साले! बस, इसी लाइन से शुरू होता है निर्देशक आसमान भारद्वाज की फिल्‍म ‘कुत्ते’ का ट्रेलर. अर्जुन कपूर, तबू, कोंकणा सेन शर्मा, राधिका मदान जैसे सितारों से सजी ये क्राइम थ्र‍िलर 13 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. फिल्‍म का टाइटल जितना हटकर है, इसका ट्रेलर उतना ही रॉ, डार्क और मजेदार है. ट्रेलर की शुरुआत और इसका अंत आपको हंसा जरूर देगा.

https://Samsung ने लॉन्च किए दो किफायती स्मार्टफोन, मिलेगा इतना कुछ

डार्क ह्यूमर को दिखाती इस फिल्‍म में कुमुद मिश्रा, शर्दुल भारद्वाज और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे भी हैं. इस फिल्‍म के ट्रेलर में सप्राइज पैकेज के तौर पर आपको निर्देशक-एक्‍टर अनुराग कश्‍यप भी एक्‍ट‍िंग करते हुए नजर आने वाले हैं. इतना ही नहीं, ट्रेलर के दौरान आपको शाहिद कपूर स्‍टारर फिल्‍म ‘कमीने’ का टाइटल ट्रैक भी बार-बार सुनाई देगा. अब आप ये ट्रेलर देखें, इससे पहले एक बात आपको साफ कर दें कि हेड फोन लगाकर ही ये ट्रेलर देखिएगा, क्‍योंकि इसकी भाषा काफी गाली-गलौज से भरी हुई है.

https://मोदी सरकार ने कितने करोड़ के लोन का किया राइट ऑफ? वित्त मंत्री ने बताया

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now