আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब घर बैठे बनेगा पैन कार्ड, बाहर जाने की जरूरत नहीं

Published on: December 18, 2022
---Advertisement---

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिकों को उपहार दिया है. मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत अब घर बैठे पैन कार्ड बनेगा. बस आपको एक फोन नंबर डायल करना होगा. सरकारी एजेंसी का कर्मचारी आपके दिए पते पर हाजिर हो जाएगा. पंजीकरण की प्रक्रिया वहीं पूरी होगी और पैन कार्ड आपके पते पर पहुंच जाएगा. सरकार ने मुख्यमंत्री मितान योजना में पैन कार्ड पंजीयन और सुधार सेवा को भी जोड़ लिया है. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार सुबह इसकी जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पेज पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा- एक और नई शुरुआत.

https://श्रद्धा मर्डर जैसा मामला, शख्स ने दूसरी पत्नी के किए कई टुकड़े

छत्तीसगढ़ सरकार के 4 साल पूर्ण होने पर हम मुख्यमंत्री मितान योजना के जरिए अब घर बैठे PAN कार्ड की सुविधा शुरू कर रहे हैं. अब आपको कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं. बस फोन घुमाइए और PAN कार्ड पाइए. इस सेवा के लिए आपको फोन नंबर 14545 डायल करना होगा. यहां औपचारिक जानकारी लेने के बाद योजना से जुड़े वॉलंटियर जिन्हें मितान कहा जा रहा है, खुद आपके घर पहुंचेंगे. पैन कार्ड के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर आपका पंजीयन पूरा करेंगे. इसके लिए एक न्यूनतम शुल्क निर्धारित किया जाएगा. तय समय पर आपका पैन कार्ड डाक के जरिए घर तक पहुंच जाएगा. बता दें कि राज्य के 14 नगर निगम में मुख्यमंत्री मितान योजना का लाभ मिल रहा है.

https://यूलिया के साथ हनी सिंह ने रीक्रिएट किया ‘याई रे’ सॉन्ग, लगाया EDM का तड़का

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now