আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बॉर्डर पर डंके की चोट पर हो रहा निर्माण : पीएम मोदी

Published on: December 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. चीन से जारी भारत की टेंशन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बॉर्डर पर आज डंके की चोट पर नई सड़कों, नए टनल, नए ब्रिज, नई रेलवे लाइन और नए एयर स्ट्रिप को बनाने का काम तेजी से हो रहा है. बॉर्डर पर स्थित जो गांव कभी वीरान थे, आज हम उनको वाइब्रेंट बनाने में लगे हुए हैं. लंबे वक्त तक देश के अंदर ये सोच रही थी कि बॉर्डर के क्षेत्र में विकास होगा तो कनेक्टटिविटी बढ़ेगी और दुश्मनों को फायदा होगा. पहले की सरकार की इसी तरह सोच की वजह से पूर्वोत्तर समेत भारत के सभी सीमावर्ती इलाकों में कनेक्टिविटी बेहतर नहीं हुई. पीएम मोदी ने कहा कि लंबे वक्त तक जिन पार्टियों की सरकारें रहीं, नॉर्थ ईस्ट के लिए उनकी डिवाइड सोच थी और हम लोग डिविजन को दूर करने का इरादा लेकर आए हैं.

https://भारत ने बांग्लादेश को 188 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

समुदाय अलग-अलग हों या फिर क्षेत्र, हम हर तरह के डिविजन को दूर कर रहे हैं. केंद्र सरकार आज स्पोर्ट्स को लेकर एक नई अप्रोच के संग आगे बढ़ रही है. इसका फायदा पूर्वोत्तर को हुआ है, पूर्वोत्तर के युवाओं को हुआ है. भारत की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी पूर्वोत्तर में है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 8 साल में पूर्वोत्तर के विकास से जुड़ी कई रुकावटों को हम लोगों ने रेड कार्ड दिखा दिया है. भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, भेदभाव, हिंसा, भटकाना, प्रोजेक्ट्स को लटकाना और वोट बैंक की राजनीति को बाहर करने के लिए हम ईमानदारी से कोशिश कर रहे हैं. पीएम मोदी ने मेघालय में रविवार को कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कई का शिलान्यास भी किया.

https://गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री ने की तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now