नई दिल्ली. भारत ने बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 188 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. भारत के लिए कुलदीप यादव ने खतरनाक गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट झटके. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ भी चुना गया. भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 404 रन का स्कोर बनाया. सबसे ज्यादा रन पुजारा ने 90, श्रेयस अय्यर 86 और रविचंद्रन अश्विन ने 58 रन बनाए. पंत और कुलदीप ने भी अच्छा योगदान दिया. बांग्लादेश के लिए तैजुल इस्लाम और मेहदी हसन मिराज ने चार-चार विकेट लिए. जवाब में बांग्लादेश की टीम 150 रन ही बना पाई. मुश्फिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 28 और मेहदी हसन ने 25 रन बनाए.
https://खेत में टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत
भारत के लिए कुलदीप यादव ने पांच और मोहम्मद सिराज ने तीन विकेट लिए. दूसरी पारी में शुभमन गिल के 110 और चेतेश्वर पुजारा के 102 रन की बदौलत भारत ने दो विकेट पर 258 रन बनाए. पुजारा के शतक के साथ ही कप्तान राहुल ने पारी घोषित कर दी. दूसरी पारी में बांग्लादेश के खालेद अहमद और मेहदी हसन ने एक-एक विकेट लिया. भारत ने कुल 512 रन की बढ़त के साथ दूसरी पारी घोषित की और जीत के लिए बांग्लादेश के सामने 513 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में बांग्लादेश की टीम 324 रन ही बना पाई और 188 रन के अंतर से यह मैच हार गई. बांग्लादेश के लिए जाकिर हसन ने शतक लगाया, शाकिब ने 84 और शान्तो ने 67 रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए. बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला.











