আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

खेत में टूटे हुए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत

Published on: December 17, 2022
---Advertisement---

गरियाबंद. ग्राम जोबा केराबहारा में शनिवार को दो बच्चों की करंट से मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक सेवा राम कश्यप और मुकेश कश्यप सगे भाई अपने परिवार के साथ जोबा केराबाहरा में रहते हैं. इन दोनों के बच्चे दुर्गेश और संस्कार शनिवार को घर से लगे खेत में खेलने के लिए गए थे. यहां पहले से एक बच्चा और खेल रहा था. तीनों बच्चे साथ में खेलने लगे. वहां बोर के लिए हाईटेंशन तार से पंप चलाने के लिए बिजली ली गई थी. लेकिन तार बीच से टूटकर फेंसिंग पर गिर गई थी. इससे पूरे फेंसिंग में करंट आ गया था. इसी बीच तीनों बच्चों ने खेलने के दौरान फेंसिंग किए गए तार को टच किया और करंट लगने से उसी से चिपक गए.

https://भतीजे ने ताई की हत्या कर लाश के किए टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

लोगों ने बच्चों को तार से चिपके देखा, तो वे वहां दौड़कर आए. इनमें से एक बच्चे की जान तो बच गई, लेकिन दोनों चचेरे भाईयों दुर्गेश और संस्कार को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. जांच अधिकारी टीकाराम ध्रुव ने बताया कि खेत मे फेंसिंग तार में फैले करंट से दो बच्चों की मौत हो गई है. मर्ग कायम कर जांच की जा रही है. इधर, अंबिकापुर के उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलढाब में 9 महीने की गर्भवती महिला की करंट से मौत हो गई. महिला की मौत के बाद भी उसके गर्भस्थ शिशु का दिल धड़क रहा था. अस्पताल में डॉक्टरों ने गर्भस्थ शिशु की जान बचाने के लिए ऑपरेशन करने का फैसला किया, लेकिन सर्जरी के दौरान ही उसकी मौत हो गई.

https://Nokia C31 भारत में लॉन्च, ट्रिपल कैमरे के साथ तीन दिन की बैटरी लाइफ

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now