रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए तीन महत्वपूर्ण घोषणाएं की. मुख्यमंत्री ने ’मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 100 करोड़ रुपए, सभी शालाओं, छात्रावासों, आश्रमों, शासकीय भवनों के रख रखाव और उन्नयन के लिए एक हजार करोड़ रुपए, तकनीकी शिक्षा के स्तर में सुधार हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं के उन्नयन के लिए ’स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट आईटीआई योजना’ की घोषणा करते हुए इस योजना के लिए 1200 करोड़ रुपए देने की घोषणा की.
https://पुलिस ने अनाचार के आरोपी को पकड़ा, मेडिकल जांच में वह निकली महिला
मुख्यमंत्री ने ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ पुस्तकों का किया विमोचन
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ गौरव दिवस के अवसर पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों ’न्याय के चार साल’ एवं ’न्याय के रास्ते-सबके वास्ते’ का विमोचन किया. कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मुख्यमंत्री के सलाहकार द्वय विनोद वर्मा और राजेश तिवारी, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, आदिम जाति कल्याण विभाग के सचिव डीडी सिंह, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. एस.भारतीदासन और अंकित आनंद, जनसंपर्क सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, जनसंपर्क आयुक्त दीपांशु काबरा और संचालक जनसंपर्क सौमिल रंजन चौबे सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे.
https://दूल्हे ‘योगी’ को दहेज में मिला ‘बुलडोजर’, वायरल हुआ अनोखा गिफ्ट







