खरसिया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शुक्रवार को यहां प्रेसवार्ता ली. उन्होंने कहा कि प्रदेश में इन 4 सालों में अपराध का ग्राफ बढ़ा है, आए दिन हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं. माताओं-बहनों के साथ अनाचार और अत्याचार हो रहा है. अब छत्तीसगढ़ की जनता में भय का वातावरण है ना जाने कब कौन सी दुर्घटना हो जाए. पिछले 4 सालों में 6000 बलात्कार की घटनाएं हुई हैं, 4000 नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हुई हैं.6000 लड़कियों का अपहरण हुआ है. हमारा प्रदेश अपराध के इंडेक्स में राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना रहा है. बलात्कार के मामले में देश में छठे स्थान पर है. फिरौती के मामले में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है.
https://तुमगांव रेलवे क्रासिंग बंद, संसदीय सचिव ने जताई नाराजगी
वहीं आत्महत्या के मामले में देश में छत्तीसगढ़ का दूसरा स्थान है. डकैती के मामले में पांचवें नंबर पर छत्तीसगढ़ को प्रदेश की भूपेश सरकार ने पहुंचा दिया है. उन्होंने कहा कि बिलासपुर की घटना बताती है कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की सरकार ने अपराधों का गढ़ बना दिया है. छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है. ईडी और आईटी की कार्रवाईयों ने इस बात को साबित भी कर दिया है कि राज्य सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार हो रहा है. आज छत्तीसगढ़ माफियाओं का गढ़ बन गया है. उन्होंने कहा कि एक तरफ तो शराबबंदी का वायदा कर सरकार में आए, वहीं शराब को डोर-टू-डोर घर पहुंच सेवा शुरू कर दी. हर वर्ग को ठगने का काम सरकार ने किया है. उन्होंने कहा कि 16 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से वर्तमान छत्तीसगढ़ सरकार ने वंचित कर दिया है.
https://रवि तेजा की फिल्म ‘धमाका’ का ट्रेलर रिलीज, एक्शन-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का







