महासमुंद. जिले की चारों विधानसभा में भेंट-मुलाकात संपन्न होने के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने जिला मुख्यालय में प्रेसवार्ता लीं. प्रेसवार्ता में बलौदाबाजार क्षेत्र में वन्य प्राणियों के शिकार संबंधी एक पत्रकार के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए. तुमगांव में गोठान के लिए चिह्नांकित जमीन पर अतिक्रमण पर कहा कि मामले का परीक्षण कराया जाएगा. एक पत्रकार ने कहा कि डीएमएफ की राशि कलेक्टर एक दिन की साइकिल यात्रा में 15 लाख रुपए फूंक देते हैं उतना खर्च तो आपके भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में नहीं आता होगा, खबर छपने के बाद कलेक्टर धमकी देते हैं. इस पर मुख्यमंत्री ने नियमानुसार कार्रवाई की बात कही.
इसके पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता से योजनाओं की जानकारी लेना है. शासन की योजनाओं का फीडबैक के लिए भी भेंट-मुलाकात किया जा रहा है. आधे से अधिक लगभग 50 विधानसभा में भेंट-मुलाकात संपन्न हो चुकी है. सभी योजनाएं धरातल पर दिखाई दे रही हैं. उन्होंने जमीन संबंधी पुराने प्रकरण का निराकरण करने के निर्देश दिए गए. बंदोबस्त त्रुटि के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि महासमुंद जिले में मेडिकल कॉलेज बड़ी उपलब्धि है. घोषणाएं भी जिले के लिए की गई है, ओवरब्रिज भी उपलब्धि है. इस दौरान बाइपास रोड और नगर निगम बनाने की मांग रखी गई. उन्होंने करणी पॉवर प्लांट के विरोध में लोगों के मामले का निराकरण के लिए कलेक्टर को निर्देश दिए.
https://‘पतली कमरिया…’ पर रील बनाने वाली 4 महिला कांस्टेबल सस्पेंड
शेड्यूल 01 प्राणियों की हत्या के दोषी अफसरों पर होगी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ में लगातार विद्युत करंट से वन्यप्राणियों की मौत के बाद भी वन अफसरों को इसकी तत्काल जानकारी न होकर मृत जानवरो की सड़ांध से पता चलने से विभागीय गस्त की पोल खुली है? इस प्रश्न पर श्री बघेल ने संबंधित बलौदाबाजार वन मंडल के हाथी और तेंदुआ की सड़ी गली लाश मिलने की घटना पर मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए.
छत्तीसगढ़ी में आत्मानंद
छत्तीसगढ़ी संस्कृति को आगे बढ़ाने वाले मुख्यमंत्री क्या अब छत्तीसगढ़ माध्यम के अंग्रेजी स्कूल खोलेंगे? इस सवाल पर श्री बघेल ने कहा कि वो दिन भी आएगा, जब आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में छत्तीसगढ़ी बोली में सिलेबस बनेगा.
https://योगी के मंत्री का बोले- नवविवाहित जोड़ों को मिलेगी नौकरी







