रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में त्रि-स्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है. जिसके अनुसार 16 दिसम्बर से नामांकन भरे जाएंगे. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में एक जिला पंचायत सदस्य, 10 जनपद पंचायत सदस्य, 127 सरपंच और 597 पंच इस तरह कुल 735 रिक्त पदों पर निर्वाचन के लिए निर्वाचक नामावली तैयार-पुनरीक्षण के पश्चात 06 दिसम्बर को अंतिम प्रकाशन कर इन क्षेत्रों में उप निर्वाचन कराए जाने का निर्णय लिया गया है. जिसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन गैर दलीय आधार पर होंगे.
https://भूपेंद्र पटेल बने गुजरात के मुख्यमंत्री, 16 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
मतदान मतपत्र द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग की मतपेटी से कराया जाएगा. निर्वाचन की घोषणा के साथ ही परिणाम की घोषणा तक ऐसे निर्वाचन क्षेत्रों में जहां निर्वाचन संपन्न होना है, आदर्श आचरण संहिता लागू रहेगी. निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे होगा एवं इसी समय सें नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की शुरूआत की जाएगी. स्थानों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर प्रातः 10.30 बजे होगा. नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक निर्धारित की गई है. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 24 दिसम्बर प्रातः 10:30 बजे से किया जाएगा. अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक है. निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 26 दिसम्बर अपरान्ह 3 बजे के बाद किया जाएगा.
https://जिस पत्नी की हत्या के लिए काटी जेल, वह राजस्थान में मिली जिंदा
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 26 दिसम्बर को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद किया जाएगा. त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु मतदान (यदि आवश्यक हो) 09 जनवरी 2023 सोमवार प्रातः 7 बजे से अपराह्ल 3 बजे तक होगा. मतगणना मतदान केंद्रों पर 09 जनवरी को मतदान समाप्ति के बाद और यदि आवश्यक हो तो तहसील, खण्ड मुख्यालय पर 11 जनवरी 2023 बुधवार को अपराह्ल 3 बजे से होगा। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी 2023 को प्रातः 9 बजे से जिला पंचायत सदस्य हेतु जिला मुख्यालय में एवं जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच के लिए खण्ड मुख्यालयों में होगी.







