महासमुंद. प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल इन दिनों भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत जनता से रूबरू हो रहे हैं. पर, समस्याओं से परेशान अनेक लोग लाख कोशिश के बाद भी उनसे भेंट-मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं. सरायपाली तहसील के गिधामुण्डा निवासी किसान बेदलाल साव ऐसे लोगों में से एक हैं. उन्होंने बताया कि वे न्याय पाने भटक रहे हैं, पर उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है. उल्टे पुलिस उन्हें झूठा करार दे रही है. वे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहते हैं, पर चार साल के प्रयास के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली.
https://वाह री पुलिस… दिव्यांग महिला को धमका 20 हजार रुपए वसूली को बताया हस्तक्षेप अयोग्य
हाल ही में मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत भंवरपुर आगमन हुआ था. तब उन्हें उम्मीद थी कि उनकी समस्या का निराकरण मुख्यमंत्री से मिलने के बाद हो जाएगा. उन्होंने अपनी समस्या बताने मुलाकात के लिए आवेदन भी दिया, पर उन्हें मौका नहीं दिया गया. इसी तरह सैंकड़ों लोग हैं, जो समस्या निराकरण की आस में समस्या निराकरण के लिए आवेदन दिए थे, पर कोई नतीजा नहीं निकला. श्री साव ने कहा कि मंगलवार को पिरदा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में वे अपनी समस्या के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गुहार लगाना चाहते हैं.
https://पिकअप पलटने से 40 घायल, दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे








