रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं अनुवादक नारायणपुर जिले के निवासी राम सिंह ठाकुर के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय ठाकुर के परिवारजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है. मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि स्वर्गीय राम सिंह ठाकुर छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित और प्रतिभाशाली साहित्यकार एवं अनुवादक थे. उन्होंने रामायण और गीता का हल्बी एवं गोंडी में अनुवाद किया तथा पाठकों पर अपने साहित्य की गहरी छाप छोड़ी. उनका निधन बस्तर एवं छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी क्षति है.
http://PAN-आधार लिंक करने की समय सीमा बढ़ी, ये है नई तारीख
मनोज नरवणे बने नए सेना प्रमुख
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत आज रिटायर हो गए हैं. उनकी जगह अब जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने सेना प्रमुख का पद संभाल लिया है. मंगलवार को बिपिन रावत की मौजूदगी में ही उन्होंने पदभार को ग्रहण किया. लेफ्टिनेंट जरनल नरवणे अभी तक सेना के उप प्रमुख का पद संभाल रहे थे. जनरल मनोज नरवणे देश के 28वें सेना प्रमुख हैं. एम एम नरवणे के पास सेना में काम करने का लंबा अनुभव है.
http://रंगदारी नहीं देने पर डिप्टी कलेक्टर को युवकों ने पीटा, गिरफ्तार
General Manoj Mukund Naravane takes over as the 28th Chief of Army Staff, succeeding General Bipin Rawat. pic.twitter.com/ojJFCBIheA
— ANI (@ANI) December 31, 2019







