আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बैंक का 22 लाख लेकर कैशियर फरार, एक करोड़ से अधिक का हेर-फेर

Published on: December 10, 2022
---Advertisement---

पिथौरा. समीप के ग्राम बया स्थित पंजाब नेशनल बैंक का कैशियर बैंक का करीब 22 लाख से अधिक की नकद रकम लेकर फरार हो गया है. इसके अलावा स्थानीय शाखा के ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि खाते में जमा नहीं करने का आरोप भी बैंक पहुंचकर ग्राहक लगा रहे हैं, जिससे बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं.

ज्ञात हो कि बया पंजाब नेशनल बैंक में पदस्थ के कैशियर बिंदुसागर प्रधान निवासी चिखली द्वारा शाखा बया से शनिवार को करीब 22 लाख रुपए लेकर फरार होने की खबर मिलने के बाद शाखा के ग्राहक अपना खाता जांच कराने हेतु पहुंच रहे हैं, जिसमें कई ग्राहकों के करीब एक करोड़ की राशि ग्राहकों के खातों में जमा ही नहीं की गई है. ग्राहकों को जमा स्लिप तो दे दी गई है, पर उनके बैंक खातों में राशि जमा नहीं हुई है. बैंक की पर्ची लेकर ग्राहक बैंक पहुंच रहे हैं, जहां बैंक प्रबंधन द्वारा उनसे आवेदन लेकर जमा राशि देने का आश्वासन दिया जा रहा है.

https://राजस्व मंत्री की अफसरों को फटकार, बोले- यहां कलेक्टरी करने आया है या घूसखोरी

बैंक प्रबंधन संदेह के दायरे में

ग्राहकों का कहना है कि इस मामले में बैंक प्रबंधन भी संदेह के दायरे में है. रकम जमा करने के बाद भी कई महीनों तक बैंक पासबुक की एंट्री नहीं की जाती है. बैंक पासबुक एंट्री पर बैंक प्रबंधन द्वारा भारी घुमाया जाता है. एक-एक साल में भी पासबुक एंट्री नहीं की जाती है.

एक करोड़ से अधिक की राशि की हेर-फेर

ग्राहकों के अनुसार बैंक के कैशियर द्वारा जमा स्लिप वापस कर खाते में राशि जमा ही नहीं की गई. गरीब मजदूर किसानों की राशि का गोलमाल हुआ है. कुछ ग्राहकों ने तो यह भी बताया कि वह कुछ-कुछ राशि अपने परिवार में शादी व अन्य खर्च हेतु थोड़ी-थोड़ी राशि जमा किए थे. पर खाता चेक करने पर पता चल रहा है कि उनके खाते में जमा राशि ही नहीं है.

https://50 साल के शिक्षक का 20 साल की छात्रा पर आया दिल, मंदिर में रचाई शादी

आवेदन आया है एफआईआर जल्द

दूसरी ओर बया चौकी प्रभारी देव आनंद माथुर ने बताया कि बैंक प्रबंधन द्वारा राशि गबन की सूचना चौकी में दी गई है. जिसकी जांच जारी है. संभवतः आज या कल आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया जाएगा.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now