महासमुंद. कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसाइटी महासमुंद निलेश कुमार क्षीरसागर ने भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद फार्मासिस्ट सतीश चंद्राकर को पद से बर्खास्त कर दिया है. उन्हें जिला शाखा महासमुंद संचालित जन औषधि केन्द्र महासमुंद को संदिग्ध मादक पदार्थ प्रथम दृष्ट्या मेथाफेंटामाइन ड्रग के परिवहन में संलिप्त होना पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से फार्मासिस्ट के पद से बर्खास्तगी एवं सेवा से पृथक कर दिया है. इस आशय का आदेश शुक्रवार देर शाम जारी कर दिया गया.
https://नाबालिग से अनाचार के दोषी को जेल भेजे जाने के कुछ देर बाद मौत
38 करोड़ 32 लाख की लागत से कराया जा रहा नहर लाइनिंग का कार्य
महासमुंद. महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में करीब 38.32 करोड़ की लागत से नहरों में लाइनिंग का कार्य कराया जा रहा है. इससे करीब 15 सौ हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी. महासमुंद विधानसभा क्षेत्र की नहरों में लाइनिंग नहीं होने के कारण किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच रहा था. इसके चलते फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही थी. इससे हजारों किसान प्रभावित हो रहे थे. नतीजतन हर साल फसल का उत्पादन कम होता था. जिसे गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर नहर लाइनिंग कार्य के लिए प्रदेश सरकार का ध्यानाकर्षित कराया. बाद 38 करोड़ 32 लाख 18 हजार की लागत से नहर लाइनिंग के साथ ही नहरों में जीर्णोद्धार कराया जा रहा है. इससे करीब 15 सौ हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई हो सकेगी.
https://Samsung Galaxy M04 भारत में लान्च, 13MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से है लैस







