नई दिल्ली. BCCI ने बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार को होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मुकाबले के लिए रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को भारतीय टीम में शामिल किया है. बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने कुलदीप यादव को तीसरे और अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है. कुलदीप के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को अंतिम वनडे के लिए भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है क्योंकि नियमित कप्तान रोहित शर्मा दूसरे वनडे में चोटिल होने के बाद तीसरे मुकाबले से बाहर हो चुके हैं. भारत के कप्तान रोहित शर्मा को दूसरे वनडे में फील्डिंग के दौरान दूसरे ओवर में अपने अंगूठे में चोट लग गई थी.
https://तबाही मचाने आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मैंडूस’, भारी बारिश की चेतावनी
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और ढाका के एक स्थानीय अस्पताल में उनका स्कैन किया गया. वह विशेषज्ञ परामर्श के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं और अंतिम वनडे में नहीं खेल पाएंगे. आगामी टेस्ट सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा. साथ ही तेज गेंदबाज कुलदीप सेन ने पहले वनडे के बाद पीठ में जकड़न की शिकायत की थी. बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उनका आकलन किया और उन्हें दूसरे वनडे से आराम की सलाह दी गई. कुलदीप को तनाव की चोट का पता चला है और उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है. साथी तेज गेंदबाज दीपक चाहर को दूसरे वनडे के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया और वह सीरीज से भी बाहर हो गए.
https://श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी टीम इंडिया, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए भारत की टीम
केएल राहुल (कप्तान एवं विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, इशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मो. सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव.











