नई दिल्ली. पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त दिसंबर के अंत में आने की बात कही जा रही है. मोदी सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपए तीन किस्तों में दिए जाते हैं.12वीं किज्ञत खातों में ट्रांसफर किए जाने से पहले लाखों लोगों का नाम लिस्ट से हटाया गया था. दरअसल, सरकार को लगातार शिकायत मिल रही थी कुछ अपात्र लोग भी पीएम किसान सम्मान निधि का फायदा उठा रहे हैं. बाद सरकार ने तहसील स्तर पर भूलेखों का सत्यापन कराने के साथ ही सोशल वेरिफिकेशन भी कराया.
https://शिल्पा ने शेयर किया मजेदार वीडियो, देखकर हो जाएंगे लोटपोट
इसमें अलग-अलग राज्यों से लाखों लोग योजना के लिए अपात्र मिले. अकेले उत्तर प्रदेश से ही अपात्रों की संख्या 21 लाख है. इन किसानों का लिस्ट से काटा जा चुका है, ऐसे में इन्हें 13वीं किस्त का भी फायदा नहीं मिलेगा. सरकार की तरफ से लगातार ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है, जिन्होंने गलत तरीके से पीएम किसान निधि का पैसा लिया है. पहचान होने के बाद ऐसे लोगों को रिकवरी के लिए नोटिस भेजा जा रहा है. नोटिस के माध्यम से उनसे सभी धनराशि वापस करने के लिए कहा जा रहा है. पैसा नहीं लौटाने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा.
https://सर्दियों के मौसम में रोजाना करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे










