नई दिल्ली. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपना एक मजेदार रील वीडियो शेयर किया है. दरअसल, अदाकारा ने इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहा लेटेस्ट इंस्टा रील शूट किया है, जिसमें वह एक शख्स से सवाल कर रही हैं कि ‘तारीफ करोगे कब तक’. वीडियो में शख्स का जवाब इतना मजेदार है कि फैंस इसे देख कर लोटपोट हो रहे हैं. इस वीडियो में ह्वाइट ब्लू रंग के सूट में दिखाई दे रही हैं. खुले बालों में काफी जच रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरे डायरेक्टर का इनर मोनोलॉग (आंतरिक एकालाप)’.
https://21 साल की टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर की मौत
वीडियो में शिल्पा इतराते हुए कहती हैं, तारीफ करोगे कब तक? इस पर उनके डायरेक्ट (शख्स) को ‘तेरे चेहरे में मेकअप रहेगा जब तक’ कहते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में शिल्पा का एक्सप्रेशन देखते बन रहा है. शिल्पा शेट्टी के इस वीडियो पर फैंस के जबरदस्त रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं. एक फैन ने लिखा, है ‘शिल्पा इज क्वीन’ तो दूसरे ने लिखा है, ‘क्या मैम आप भी छोटे बच्चों की तरह वीडियो बना रहे हो’. इसके अलावा कई फैन्स ने उनके लुक की तारीफ करते हुए हार्ट इमोजी और फ्लावर इमोजी शेयर किया है.
https://सस्ता 5G फोन लॉन्च, 50MP कैमरे के साथ मिलेगा फास्ट प्रोसेसर










