नई दिल्ली. भारतीय मूल की कनाडाई टिकटॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन हो गया. उनकी मौत के कुछ दिन बीत जाने के बाद उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए ये खबर दी है. मेघा ठाकुर मात्र 21 वर्ष की थीं और सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर काफी चर्चित थीं. टिकटॉक पर उनके 930k से अधिक फॉलोअर्स थे. मेघा ठाकुर को सोशल मीडिया पर बॉडी पॉजिटिविटी को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता था. वह अक्सर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती थीं. मेघा ठाकुर के सोशल मीडिया अकाउंट से उनके माता-पिता ने उनके मौत की खबर दी है. मेघा की एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके माता-पिता ने यह दुखद जानकारी साझा की और लिखा कि 24 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई.
https://सर्दियों के मौसम में रोजाना करें गुड़ का सेवन, मिलेंगे गजब के फायदे
उन्होंने लिखा- भारी मन से हम घोषणा कर रहे हैं कि हमारे जीवन का प्रकाश, हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और खूबसूरत बेटी मेघा ठाकुर का अचानक और अप्रत्याशित रूप से 24 नवंबर, 2022 को तड़के निधन हो गया. उन्होंने आगे लिखा-मेघा एक आत्मविश्वासी और स्वतंत्र युवती थी. उसे बहुत याद किया जाएगा. वह अपने प्रशंसकों से बेहद प्यार करती थी और चाहती थी कि आप उसके निधन के बारे में जानें. इस समय, हम मेघा के लिए आपके आशीर्वाद का अनुरोध करते हैं. आपके विचार और प्रार्थनाएं उसकी आगे की यात्रा में उसके साथ होंगी. इस दुखद खबर के मिलते ही फैंस सदमे में हैं और मेघा ठाकुर को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रशंसकों ने इंस्टाग्राम और ट्विटर का सहारा लिया और अपनी फेवरिट टिक टॉक स्टार को श्रद्धांजलि दी.
https://‘श्रद्धा के 35 हुए, मैं तेरे 70 टुकड़े कर दूंगा’, शख्स ने लिव-इन पार्टनर को दी धमकी










