रायपुर. ED ने प्रदेश सरकार की उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. ईडी ने न्यायाधीश अजय सिंह की अदालत में शुक्रवार शाम सौम्या को पेश किया. इससे पहले सौम्या को अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया. रूटीन चेकअप के बाद उन्हें कोर्ट ले जाया गया. उन्हें अब 6 दिसंबर को पेश किया जाएगा. अदालत में सौम्या को पेश कर ED ने पूछताछ के लिए वक्त मांगा. ईडी की तरफ से कहा गया कि कम से कम सप्ताहभर के लिए सौम्या को कस्टडी में रखकर पूछताछ करना चाहते हैं.
https://जुआ खेलते पकड़े गए पंचायत सचिव निलंबित
ईडी ने दावा किया है कि कोल माइनिंग में अवैध लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग के सिलसिले में सौम्या के खिलाफ कुछ अहम सबूत मिले हैं. अदालत से ED ने सौम्या की 14 दिनों की रिमांड मांगी. अधिकारियों ने कहा कि पूछताछ में समय लगेगा, बहुत से दस्तावेजों और सबूतों का परीक्षण चल रहा है. इस पर अदालत ने रिमांड की बात कबूल की, पर सिर्फ 4 दिन की रिमांड का आदेश किया है. इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया कि- जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है. हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताकत से लड़ेंगे.
https://TVS Apache RTR 160 4V 2023 लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स







