नई दिल्ली. सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बनाया गया है. हाल ही में केंद्र सरकार ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का कार्यकाल 3 साल के लिए और बढ़ा दिया है. अब चीफ ऑफ डिफेंस के रिटायर होने की उम्र 65 वर्ष होगी. पहले 62 साल में ही रिटायर होने का प्रावधान था. वे 31 दिसंबर को सेनाध्यक्ष के पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं. उनके स्थान पर मनोज मुकुंद नरवाणे नए सेनाध्यक्ष का पद संभालेंगे.
http://छत्तीसगढ़ में बनेगा सिंचाई विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्री ने दिए आदेश
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की जिम्मेदारी तीनों सेनाओं से जुड़े मामलों में रक्षामंत्री को सलाह देना है. सीडीएस ही रक्षामंत्री का प्रधान सैन्य सलाहकार होगा. हालांकि सैन्य सेवाओं से जुड़े विशेष मामलों में तीनों सेनाओं के चीफ पहले की तरह रक्षामंत्री को सलाह देते रहेंगे. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ सैन्य अभियान के दौरान तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बैठाने का काम करेगा. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के पद पर 4 स्टार जनरल रैंक के सैन्य अधिकारी को नियुक्त किया गया. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को तीनों सेनाओं के प्रमुखों के बराबर सैलरी दी जाएगी.
http://महाराष्ट्र में कैबिनेट विस्तार : अजित पवार उपमुख्यमंत्री, आदित्य ठाकरे कैबिनेट मंत्री









