আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जंगल में मिली थी युवती की अधजली लाश, हत्या के आरोप में युवक गिरफ्तार

Published on: December 1, 2022
---Advertisement---

रायपुर. तनु कुर्रे मर्डर केस में आरोपी को रायपुर पुलिस ने चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी तनु कुर्रे रायपुर के एक्सिस बैंक में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात ओडिशा के बलांगीर के कारोबारी सचिन अग्रवाल से हुई. धीरे-धीरे मुलाकातें बढ़ने लगीं और दोनों के बीच प्यार हो गया. आरोपी युवक सचिन बलांगीर से कारोबार के सिलसिले में अक्सर रायपुर आता रहता था. 21 नवबंर को तनु बैंक से घर वापस नहीं लौटी और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा था. ऐसे में परेशान परिजन कोरबा से रायपुर पहुंच गए और 22 नवंबर को गुमशुदगी का मामला मोवा थाने में दर्ज कराया.

https://डीईओ के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले शिक्षक, नोटिस जारी

तनु ने आखिरी बार अपनी रूममेट से किसी व्यक्ति का बैंक अकाउंट खुलवाकर वापस आने की बात कही थी, लेकिन वो वापस नहीं लौटी. इसी बीच ओडिशा के बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगल में एक अज्ञात युवती की अधजली लाश मिली. जिसकी तलाश में पुलिस ने छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से गुमशुदा इंसानों की जानकारी मांगी, तो तनु कुर्रे के लापता होने का भी पता चला. परिजनों को थाने बुलाया गया, तो 30 नवंबर को उन्होंने शव की पहचान तनु के रूप में कर दी. रायपुर पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी की जांच के दौरान बैंक कर्मचारी युवती युवक सचिन अग्रवाल के साथ जाते हुए दिखाई दी थी. 21 नवंबर को बैंक से तनु सचिन अग्रवाल के साथ निकली थी.

https://अजब प्रेम की गजब कहानी : शादीशुदा महिला 16 साल के लड़के के साथ फरार

बाद 24 नवंबर को बलांगीर जिले के तुरईकेला इलाके के जंगल में उसकी लाश मिली थी. उसे गोली मारने के बाद पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई थी. इस मामले की जांच के लिए रायपुर पुलिस की एक टीम मृतका के परिजनों के साथ ओडिशा के बलांगीर के लिए भी रवाना हुई थी. वहीं परिजनों ने शव की पहचान तनु कुर्रे के रूप में की थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी और कई जिलों में मुखबिरों को एक्टिव कर दिया. फिलहाल रायपुर पुलिस ने दावा किया है कि फरार आरोपी सचिन को समलेश्वरी एक्सप्रेस की चलती ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया गया है और ओडिशा पुलिस को सुपुर्द किया गया है.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now