नई दिल्ली. श्रद्धा की हत्या के विरोध में हिंदू एकता मंच ने मंगलवार को महापंचायत का आयोजन किया. लेकिन इस दौरान मंच पर ही मारपीट हो गई. एक महिला ने मंच पर ही मौजूद एक शख्स को चप्पल से पीटा. मंच पर मौजूद अन्य लोगों ने बीच बचाव कर महिला को रोका. रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के छतरपुर इलाके में श्रद्धा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर हिंदू एकता मंच ने इस महापंचायत का आयोजन किया था. ये पंचायत उसी इलाके में थी, जहां आफताब ने श्रद्धा की हत्या की थी. बेटी बचाओ फाउंडेशन ने भी इस महापंचायत में अपना समर्थन दिया था. महापंचायत के दौरान एक महिला अपनी शिकायत बताने के लिए मंच पर चढ़ी थी.
https://‘दृश्यम 2’ की कमाई की रफ्तार जारी, ‘भेड़िया’ पड़ी सुस्त
जब शख्स ने उसे धक्का देकर माइक से हटाने की कोशिश की, तो महिला ने शख्स की चप्पल से पिटाई करना शुरू कर दी. तभी मंच पर मौजूद बाकी लोगों ने बीच बचाव किया. बता दें कि आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी. दोनों 8 मई से दिल्ली के महरौली में फ्लैट में लिव इन में रह रहे थे. इससे पहले दोनों मुंबई रहते थे.18 मई को श्रद्धा और आफताब का झगड़ा हुआ था. बाद आफताब ने उसकी हत्या कर दी. इसके बाद आफताब ने उसके शव के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखा. वह रोज रात में महरौली के जंगल में शव के एक टुकड़े को फेंकने जाता था. पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया था. आफताब का 1 दिसंबर को नार्को टेस्ट होना है.
https://Royal Enfield Himalayan नए रंगों में लॉन्च, जानिए कीमत









