नई दिल्ली. Royal Enfield ने Himalayan के तीन बॉडीपेंट ऑप्शंस के साथ पेश किया है और साथ ही कई अपडेट्स भी किए हैं. इस एडवेंचर-टूरिंग मोटरसाइकिल को अब मौजूदा ग्रेवेल ग्रे, पाइन ग्रीन और ग्रेनाइट ब्लैक के अलावा ग्लेशियर ब्लू, स्लीट ब्लैक और ड्यून ब्राउन रंगों के साथ उतारा गया है. राइडर मेनिया 2022 में शोकेस की गई हिमालयन में ग्रिल और साइड पैनल पर उभरा हुआ लोगो और एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी होगा. कंपनी ने नई Royal Enfield Himalayan की चेन्नई में 2,15,900 एक्स-शोरूम कीमत तय की है. इसके ड्यून ब्राउन कलर ऑप्शन की दिल्ली में कीमत 2,22,400 रुपए रखी गई है, जबकि स्लीट ब्लैक और ग्लेशियर ब्लू की कीमत 2,23,900 रुपए है. सभी कीमत एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं.
https://VIDEO : ऋतुराज ने जड़े 7 छक्के तो जेठालाल क्यों हो रहे वायरल?
नई Royal Enfield Himalayan बाइक में नए कलर ऑप्शन के अलावा कोई अन्य अपडेट नहीं किया गया है. इस बाइक में 411cc, एयर कूल्ड, SOHC इंजन मिलता है. यह इंजन 6,500 rpm पर 24.3 bhp का पावर और 4,000-4,500 rpm पर 32 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ कॉन्स्टेंट मेश 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इस एडवेंचर टूरर बाइक में फ्रंट में 320 mm का डिस्क ब्रेक (2 पिस्टन कैलिपर के साथ) और रियर में 240 mm का डिस्क (सिंगल पिस्टन के साथ) मिलता है. इसमें रेट्रो डिजाइन का सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 220 mm है. इसमें डुअल-चैनल स्विचेबल ABS स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. बाइक में 15 लीटर कैपेसिटी का फ्यूल टैंक मिलता है.










