আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

1 दिसंबर से होने जा रहे ये बदलाव, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर!

Published on: November 28, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. हर महीने की पहली तारीख को आमतौर पर कुछ बदलाव होते हैं. कोई नया नियम अमल में आता है या किसी पुराने नियम में संशोधन होता है. एक दिसंबर को ऐसा ही होने जा रहा है. दिसंबर में कई ऐसे बदलाव होने जा रहे हैं जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं. ऐसे में आपको इन बदलावों की जानकारी होनी जरूरी है.

लाइफ सर्टिफिकेट करें जमा

केंद्र एवं राज्य सरकार से पेंशन लेने वाले व्यक्तियों को सालाना लाइफ सर्टिफिकेट जमा करना पड़ता है. पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण-पत्र यानी लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2022 है. ऐसे में अगर इस महीने के अंत तक उन्होंने अपना जीवन प्रमाण-पत्र जमा नहीं किया तो एक दिसंबर से ऐसा करने में उन्हें असुविधा हो सकती है. अगर समय पर लाइफ सर्टिफिकेट जमा नहीं किया गया तो उनकी पेंशन रुक भी सकती है. ऐसे में समय से पेंशनर्स अपना लाइफ सर्टिफिकेट जरूर जमा कर दें.

CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

देशभर में हर महीने ज्यादातर पहली तारीख या पहले सप्ताह में CNG और PNG की कीमतों में बदलाव होता है. पिछले महीने की शुरुआत में कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें घटी थी, पर घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था. दिल्ली और मुंबई में महीने के शुरुआती हफ्ते में पेटोलियम कंपनिया गैस के दाम में बदलाव करती है. हालांकि पिछले कुछ महीनों में दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में सीएनजी और पीएनजी के रेट में बढ़ोतरी हुई है.

https://गुंजन-तेजस बने ‘झलक दिखला जा 10’ के विनर, लाखों में मिली प्राइज मनी

ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव

दिसंबर से ठंड बढ़ जाती है. इस दौरान कोहरा भी काफी पड़ता है. कोहरा बढ़ने के चलते ट्रेनें लेट होती हैं और कई कैंसिल भी होती हैं. कोहरे को देखते हुए रेलवे टाइम टेबल में बदलाव कर सकता है. ऐसे में संभावना है कि दिसंबर में कुछ ट्रेनों का समय बदल जाए. अगर आप ट्रेन से कहीं जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उसका समय जरूर चेक कर लें.

13 दिन बंद रहेगा बैंको में कामकाज

दिसंबर में कुल 13 दिन बैंको का कामकाज बंद रहेगा. बैंक की 13 दिनों की छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को वीकेंड हॉलिडे हैं. दिसंबर महीने में क्रिसमस, साल का आखिरी दिन और गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्मदिन भी आ रहा है, इस दिन बैंको में अवकाश रहता हैं. भारत में सभी प्राइवेट और सार्वजनिक बैंक छुट्टियों पर बंद रहते हैं. कुछ बैंक लोकल त्योहारों और छुट्टियों का पालन करते हैं और उस दिन राज्य में बंद रहते हैं.

https://केजरीवाल बोले- लिख कर देता हूं गुजरात में AAP की सरकार बनेगी

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now