नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, पूर्व कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर दिनेश कार्तिक और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का यह आखिरी वर्ल्ड कप रहा है. अब दो साल बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में शायद ही इन सभी को मौका मिले. इसी बीच पूर्व कप्तान कोहली ने शनिवार को एक पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच हड़कंप मचा दिया.
https://‘मन की बात’ पीएम मोदी बोले- G20 की अध्यक्षता बड़ा मौका, भारत के पास हर चुनौती का समाधान
उन्होंने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी को याद किया और एक फोटो भी शेयर की. यह पोस्ट देखने के बाद उनके फैन्स काफी डर गए. उन्हें लगा कि कोहली ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. कोहली ने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर यह पोस्ट शेयर की. इस पर कमेंट्स करते हुए फैन्स ने लिखा- ऐसी पोस्ट शेयर ना करो सर. हार्ट अटैक दिला दिया. एक बार के लिए लगा कि रिटायरमेंट ले लिया. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा- ऐसी पोस्ट करके आपने तो 10 सेकंड के लिए डरा ही दिया. ऐसा लगा कि रिटायरमेंट की न्यूज है.
https://‘फेक MMS स्कैंडल के चलते सुनने पड़े रिश्तेदारों के ताने’, एक्ट्रेस ने किया खुलासा











