जशपुर. जशपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत लोरो के सचिव मंगतूराम और ग्राम पंचायत तोरा के सचिव रामश्रवण यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत बगीचा निर्धारित किया गया है. उन्होंने बताया कि जिला स्तर के छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में शामिल होकर कॉलेज की छात्रा सहित महिला प्रतिभागियों के साथ वापस अपने ग्राम पंचायत लौटते समय मंगतूराम और रामश्रवण ने गाड़ी रोककर शराब का सेवन किया था. मंगतूराम और रामश्रवण का उक्त कृत्य छग पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 03 के विपरीत है. अतः लोरो पंचायत सचिव मंगतूराम और तोरा पंचायत सचिव रामश्रवण को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.
https://श्रद्धा के शव के टुकड़े फ्रिज में रख साइकोलॉजिस्ट को डेट कर रहा था आफताब
अनियमितता पर पंचायत सचिव निलंबित
सूरजपुर. ग्राम पंचायत जूर में डबरी खोदाई में अनियमितता पर पंचायत सचिव मो. अबिदुल हक अंसारी को छग पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के तहत जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में अपचारी कर्मचारी को जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी और निलंबित अवधि में मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत भैयाथान, जिला सूरजपुर (छ.ग.) नियत किया गया है.
https://जयमाला के वक्त घुटनों पर बैठ गई दुल्हन, वीडियो वायरल







