আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सूटकेस में मिले शव के टुकड़े, क्या श्रद्धा मर्डर केस है कनेक्शन?

Published on: November 25, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. फरिदाबाद के सूरजकुंड-पाली रोड पर एक ठेके से लगभग 300 मीटर दूर अरावली के जंगल में एक सूटकेस में एक शव मिला है. इसकी सूचना मिलने पर सुरजकुंड थाने की पुलिस, एसपी और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची. शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि ये शव एक महिला का हो सकता है. शव एक से डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है. बाकी बातें पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आएंगी. शुरूआती जांच- पड़ताल में पुलिस को मौके से महिला के कपड़े मिले हैं. सूरजकुंड पुलिस की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस भी पहुंची. पुलिस अब शव के अन्य हिस्सों को जंगल में तलाश रही है. पुलिस इस शव को श्रद्धा केस से जोड़कर भी देख रही है. माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस शव का डीएनए टेस्ट भी करा सकती है.

https://सहायक समिति प्रबंधक और धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी निलंबित

पुलिस के प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि अमीपुर के एक युवक ने पुलिस को सूचना दी कि अरावली के जंगल में एक नीले रंग के सूटकेस से बहुत बदबू आ रही है. सूचना मिलने पर जब सूरजकुंड पुलिस ने सूटकेस खोला तो उसमें सीमेंट का बोरा मिला. उस बोरे में कंकाल भरा था. पुलिस सुत्रों के मुताबिक कंकाल को देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव के कई टुकड़े किए गए होंगे. कंकाल के ऊपर और नीचे के हिस्से गायब हैं. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए शव को मेवात के नल्हड़ या रोहतक पीजीआई भेजा जाएगा. उसके बाद ही ये बात साफ हो पाएगी कि ये शव महिला का है या पुरुष का.

https://कचरा फेंकने के दौरान चकमा देकर कैदी फरार, मुख्य प्रहरी निलंबित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now