আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

आफताब ने कई हथियारों से किए थे श्रद्धा के शव के टुकड़े, 5 चाकू बरामद

Published on: November 24, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने पुलिस को बताया है कि श्रद्धा के शरीर के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए उसने कई हथियारों का इस्तेमाल किया था. पिछले कुछ दिनों में पुलिस ने 5 बड़े चाकू बरामद किए हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भेजा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस सूत्रों ने कहा कि फ्लैट से कई चाकू बरामद किए थे. ये चाकू बेहद धारदार हैं. जिनकी लंबाई करीब 5-6 इंच है, जिसे जांच के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ही बता पाएगी कि क्या आफताब ने इन चाकुओं का इस्तेमाल श्रद्धा के शरीर को काटने के लिए किया था. फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में आज आफताब पूनावाला का पॉलीग्राफ टेस्ट भी हो रहा है.

https://जामा मस्जिद में लड़कियों के प्रवेश पर पाबंदी हटी

बता दें कि श्रद्धा मर्डर केस में बुधवार (23 नवंबर) को खुलासा हुआ कि श्रद्धा ने महाराष्ट्र के तुलिंज पुलिस थाने में नवंबर 2020 को शिकायत में आरोप लगाया था कि आफताब पूनावाला उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज करता है. श्रद्धा ने आगे बताया कि आफताब ने  मेरा गला घोंटकर मारने की कोशिश की. मुझे धमकी दी कि वह मुझे मार डालेगा, मेरे टुकड़े-टुकड़े कर देगा और कहीं फेंक देगा. वह पिछले छह महीने से मेरे साथ मारपीट कर रहा है, लेकिन मुझमें पुलिस के पास जाने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि उसने मुझे मारने की धमकी दी थी.

https://बुलेट ट्रेन के साथ नहीं होंगे वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे हादसे, रेल मंत्री ने बताई वजह

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now