नई दिल्ली. दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने श्रद्धा हत्याकांड मामले को लेकर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने सवाल किया है कि आखिर 2020 में की गई श्रद्धा की शिकायत को क्यों बंद किया गया इस मामले पर आगे कार्रवाई क्यों नहीं की गई. मालीवाल ने कहा कि जब तक इस देश के सिस्टम इतने खोखले रहेंगे, लड़कियां ऐसे ही मरती रहेंगी. दरअसल, 23 नवंबर 2020 को श्रद्धा ने आफताब के खिलाफ शिकायत की थी. इस शिकायत में उसने बताया कि कैसे आफताब ने उसे धमकी दी कि वह उसका गला घोंट देगा और उसके टुकड़े-टुकड़े कर देगा.
https://बीमारी से प्रेमिका की हुई मौत, प्रेमी ने प्रेमिका के शव से रचाई शादी
आफताब ने उस दिन उसे मारने की कोशिश की थी. उसने लिखा था कि आफताब पूनावाला मुझे गाली देता है और मारता है. आज उसने मेरा गला घोटा और मुझे मारने की कोशिश की. वह मुझे डराता-धमकाता भी है. पिछले 6-7 महीने से वह मुझे मार रहा है. इस शिकायत पर अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर क्यों इस शिकायत को बंद किया गया.2020 का ये शिकायत पत्र सामने आने के बाद मुंबई बीजेपी प्रमुख आशीष शेलार ने महाराष्ट्र पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाया है. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने पत्र देखा और श्रद्धा ने इसमें कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बात की जांच की जाएगी कि पुलिस ने उस समय कोई कार्रवाई क्यों नहीं की.
https://निर्माण कार्य में लापरवाही, उपयंत्री निलंबित; एसडीओ और ईई को नोटिस









