नई दिल्ली. मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में Maruti Suzuki Eeco को नए अवतार में लॉन्च कर दिया है. अपडेटेड ईको एमपीवी की की शुरूआती कीमत 5.10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है. इसे 13 वेरिएंट में बेचा जाएगा जिसमें 5-सीटर कॉन्फ़िगरेशन, 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन, कार्गो, टूर और एम्बुलेंस वर्जन शामिल हैं. नए अवतार में इस कार को एक्सटीरियर के साथ इंजन में भी अपग्रेड मिलता है. यह पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी किट में भी उपलब्ध होगी. मारुति ईको वर्तमान में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली वैन है और सबसे सस्ती 7 सीटर कार भी है. ईको में अब मारुति का नया 1.2-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया गया है. यह वही इंजन है जो डिजायर, स्विफ्ट, बलेनो और बाकी मॉडलों में मिलता है.
https://‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ का नया ट्रेलर रिलीज, देख रह जाएंगे दंग
यह 6,000 आरपीएम पर 80.76 पीएस की पावर और 104.4 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है. यह पुराने इंजन से ज्यादा पावरफुल है. सीएनजी पर चलने पर पावर घटकर 71.65 पीएस और टॉर्क गिरकर 95 एनएम हो जाता है. कंपनी की मानें तो पेट्रोल इंजन में इसका माइलेज 20.20 किमी/लीटर और सीएनजी के साथ 27.05 किमी/किग्रा तक का है. पिछले इंजन की तुलना में यह 29 फीसदी ज्यादा फ्यूल इफिशिएंट है. मारुति सुजुकी ईको में रेक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स, केबिन एयर फिल्टर (एसी वेरिएंट में) और एक नया बैटरी सेवर फंक्शन मिलता है. इसमें नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर, नया स्टीयरिंग व्हील, और एसी के लिए रोटरी कंट्रोल मिलते हैं. सेफ्टी के लिए इंजन इमोबिलाइजर, हैजार्ड स्विच, डुअल एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, दरवाजों और विंडोज के लिए चाइल्ड लॉक और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं.
https://ICC ने बदला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फॉर्मेट, टीमों से लेकर ग्रुप में हुए ये बदलाव










