আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चक्काजाम के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़, पथराव से कई पुलिसकर्मी घायल

Published on: November 21, 2022
---Advertisement---

गरियाबंद. कंडेकेला सहकारी समिति के अधीन आने वाले 7 गांव के कई लोगों ने सोमवार को यहां धान खरीदी केंद्रे खोलने की मांग को लेकर धुरूवागुड़ी के पास चक्काजाम कर दिया. जानकारी के मुताबिक कंडेकेला सहकारी समिति को पिछले 10 साल से भेजीपदर में संचालित किया जा रहा है. बस इसी बात को लेकर लोग नाराज हैं. लोगों का कहना है कि या तो कंडेकेला में वापस सहकारी समिति खोल दिया जाए या नया खरीदी केंद्र खोल दिया जाए. इस वजह से सुबह 8 बजे से ही लोग यहां जमा हो गए थे. इधर, जब इस बात की जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को हुई तब वे भी मौके पर पहुंच गए. पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने.

https://शख्स ने ‘भौंक-भौंक’ कर सही कराया राशन कार्ड पर अपना नाम

इस बीच लोगों की पुलिस से बहस शुरू हो गई. बाद लोगों ने पुलिस पर पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया. बाद पुलिस की टीम मौके से भागने लगी. हमले में 3 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. वहीं गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन को भी पलट दिया है. आस-पास खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने उन्हें किसी तरह से वहां से खदेड़ा. बाद भीड़ मौके से 8 किलोमीटर दूर अमलीपदर थाने का घेराव कर दिया. थाने का घेराव करने पहुंचे एक शख्स ने बताया कि हम शांति तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे. हम सभी नीचे बैठे थे, पर पुलिस ने पहले हमसे मारपीट की। हमारी मां-बहन को पीटा गया है. इसलिए हम आत्मसम्मान के लिए उग्र हो गए.

https://बेटे ने की पिता की हत्या, मां की मदद से 6 टुकड़े कर ठिकाने लगाया शव

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now