আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रेमिका ने किसी और से की शादी तो युवक ने की हत्या, शव के 6 टुकड़े कर कुएं में फेंका

Published on: November 21, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली में श्रद्धा हत्याकांड अभी सुलझा भी नहीं था कि इस बीच यूपी में एक ऐसी ही घटना सामने आ गई. मामला यूपी के आजमगढ़ का है. जहां एक युवक ने अपनी पूर्व प्रेमिका की सिर्फ इसलिए हत्या की क्योंकि उसने उसके अलावा किसी और से शादी कर ली. लेकिन आरोपी इतने पर ही नहीं रुका, उसने लड़की की हत्या करने के बाद उसके शव के 6 टुकड़े भी किए. पुलिस ने इस मामले में मृतक लड़की के शव को भी गांव के ही कुएं से निकाल कर कब्जे में ले लिया है. आरोपी युवक की पहचान प्रिंस यादव के रूप में की गई है. इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार किया है.

https://बेटे ने की पिता की हत्या, मां की मदद से 6 टुकड़े कर ठिकाने लगाया शव

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 16 नवंबर को अहरौला थाना के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पुरा स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों ने झांका तो चौंक पड़े. इसमें एक युवती की सिर कटी लाश थी. उसके हाथ, पैर अलग-अलग थे. तुरंत ही इस सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंच पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लाश के कटे हुए हिस्सों को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस दौरान पुलिस को पता चला कि पश्चिमपट्टी गांव में एक लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज हुई है. फिर लाश के फोटो लेकर पुलिस एक टीम लड़की के परिजनों के पास पहुंची. हाथ में कंगन, कपड़े और चप्पल देखकर उन्होंने लाश की शिनाख की.

मृतिका के भाई ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसकी बहन को प्रिंस यादव नाम के युवक का फोन आया था और उसने उसे मिलने के लिए बुलाया था. बाद से वो घर नहीं लौटी थी. एक दो दिन इंतजार करने के बाद स्थानीय थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. भाई की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंस यादव को ढंढूना शुरू किया और उसके फोन को सर्विलांस में लेकर मुखबिरों को सतर्क किया. इस दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गांव में ही कहीं छुपा है. पुलिस उसे पकड़ने के लिए मौके पर पहुंची. जहां उसने भागने के प्रयास में पुलिस पर फायरिंग कर दी और जवाबी कार्रवाई में उसकी पैर में गोली लग गई और वो घायल हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

https://SBI की नई सर्विस, अब आसानी से उठा सकते हैं इस सुविधा का लाभ

पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हत्या के बाद उसने सिर और हथियार को घटनास्थल से 6 किलोमीटर दूर पोखरे में फेंका था. आरोपी की निशादेही पर उसने दोनों चीजों को बरामद कर लिया. पुलिस ने बताया कि मृतिका आराधना प्रजापति और प्रिंस यादव 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. फरवरी में आराधाना की शादी कहीं दूसरी जगह हो गई थी. विदेश में नौकर कर रहे प्रिंस को जब यह पता चला कि उसकी प्रेमिका ने कहीं दूसरी जगह शादी कर ली है तो उससे रहा नहीं गया और वो भारत वापस लौटा और प्रेमिका से शादी करने का दबाव बनाने लगा. जब वो नहीं मानी तो उसने उसकी हत्या कर दी. लाश की पहचान ना हो सके इसके लिए उसने लाश के कई टुकड़े किए.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now