नई दिल्ली. पश्चिम बंगाल में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने पश्चिम बंगाल में नौसेना के एक पूर्व कर्मी की हत्या के सिलसिले में शनिवार को उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है. दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों का दावा है कि नौसेना के पूर्वी कर्मी उज्ज्वल चक्रवर्ती लगातार उन्हें प्रताड़ित किया करते थे.
https://कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बैंक मैनेजर समेत 2 की मौत; 2 गंभीर
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने बताया कि चक्रवर्ती के बेटे ने 12 नवंबर को उन्हें धक्का दिया था जिसके बाद उनका सिर अपने बुरईपुर स्थित घर में एक कुर्सी से टकरा गया था और वह बेहोश हो गए थे. उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटे ने कथित रूप से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. बेटा एक पॉलीटेक्निक में बढ़ईगीरी काष्ठ कला का छात्र है. 55 वर्षीय चक्रवर्ती 12 साल पहले नौसेना से सेवानिवृत्त हो गए थे. पुलिस के अधिकारी ने बताया कि चक्रवर्ती की हत्या करने के बाद उनकी पत्नी और बेटा उनके शव को स्नानघर में ले गए. बाद उनके बेटे ने बढ़ईगीरी की क्लास किट से आरी निकाली और शव को छह हिस्सों में काट दिया और उन्हें आसपास के इलाकों में फेंक दिया.
https://ट्रॉली बैग में मिली डेड बॉडी का खुला राज, पिता ही निकला बेटी का कातिल
उन्होंने कहा कि बेटे ने शव के टुकड़ों को प्लास्टिक में लपेटा और अपनी साइकिल से कम से कम छह चक्कर लगाए और 500 मीटर दूर उन्हें खास मल्लिक और देहिमेदान मल्ला इलाकों से फेंक दिया. मां-बेटा पुलिस के शक के दायरे में तब आए जब उन्होंने 15 नवंबर की सुबह चक्रवर्ती के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिस वक्त वे बरुईपुर थाने आए थे, उसने हमारे ज़ेहन में शक पैद किया. हमें उनके बयानों में खामियां मिलीं और उनसे पूछताछ की. आखिरकार बेटे ने जुर्म कुबूल कर लिया.









