नई दिल्ली. किसी की जीत पर सम्मान समारोह तो होते देखे हैं, लेकिन हार पर सम्मान समारोह विरला ही देखने को मिलता है. ऐसा ही एक रोचक मामला हरियाणा के रोहतक जिले के लाखनमाजरा खंड के गांच चिड़ी में शुक्रवार को सामने आया. जहां हारे हुए सरपंच पद के प्रत्याशी धर्मपाल उर्फ काला के सम्मान में गांव में समारोह हुआ. समर्थकों ने काला को दो करोड़ 11 लाख रुपए और एक स्कार्पियो सम्मान स्वरूप भेंट की. समारोह में सैकड़ों की संख्या में समर्थक एकत्रित हुए. आयोजन समिति में शामिल सावन अहलावत ने बताया कि गांव में हमने 11 सदस्यीय कमेटी बना रखी है. इसी कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित किया है. कार्यक्रम को आयोजित कराने का यही मकसद था कि धर्मपाल ने पूरा जीवन गांव की भलाई और सामाजिक कार्यों में लगा दिया.
https://अवैध निर्माण के नियमितीकरण में तेजी लाने के निर्देश
अब चुनाव में हार से कहीं हताशा न हो और सामाजिक कार्य निरंतर जारी रहे, इसलिए प्रोत्साहन के लिए नकद राशि व गाड़ी दी गई है. बता दें कि सरपंच पद के लिए बीते 12 नवंबर को चुनाव हुआ था. सरपंच पद के प्रत्याशी नवीन दलाल और धर्मपाल उर्फ काला चेयरमैन के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. नवीन को 3061 और काला चेयरमैन को 2995 वोट मिले, जिसमें नवीन दलाल की 66 वोट से जीत हुई.11 सदस्यीय कमेटी में शामिल नरेश, विकास, बिजेंद्र, पवन कुमार, विक्की आदि ने बताया कि संबंधित सम्मान राशि गरीब बेटियों की शादी के लिए खर्च होगी. साथ ही गरीब बच्चों की स्कूल की ड्रेस व दूसरे सामाजिक कार्यों पर खर्च होगा. साथ ही किसी जरूरतमंद को किसी भी आपात स्थिति में आर्थिक मदद भी की जाएगी.
https://गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को 7 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण









