আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा का 24 साल की उम्र में निधन, लंबे समय से थीं बीमार

Published on: November 20, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. बंगाली एक्ट्रेस एंड्रिला शर्मा (24) का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद रविवार को निधन हो गया. एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं. एंड्रिला को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आए थे. हार्ट अटैक आने के बाद एक्ट्रेस का डॉक्टर्स ने कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (CPR) भी किया था. हालांकि, उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई थी. एंड्रिला जिंदगी जंग हार गई हैं. एंड्रिला शर्मा को 1 नवंबर को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस को 15 नवंबर को मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई.

https://रायपुर में रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट, छापा मारकर पुलिस ने पकड़ा

वे वेंटिलेटर पर थीं. कार्डियक अरेस्ट आने से पहले एक्ट्रेस को ब्रेन स्ट्रोक भी आया था, जिसकी वजह से उनके दिमाग में ब्लड क्लॉट्स जमा हो गए थे. ब्रेन स्ट्रोक के बाद अब एक्ट्रेस का मल्टीपल कार्डियक अरेस्ट आने के बाद निधन हो गया. डॉक्टर्स की टीम ने एंड्रिला को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बीमारी से लड़ते-लड़ते वे जिंदगी की जंग हार गईं. बता दें कि एंड्रिला शर्मा ने दो बार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से भी जंग लड़ी थी. एक्ट्रेस ने दूसरी बार कैंसर से जंग जीतने के बाद एक्टिंग में अपना कमबैक किया था. एंड्रिला ने अपना एक्टिंग डेब्यू टीवी शो Jhumur से किया था.

httsps://प्रेमी की कहीं और तय हुई शादी तो प्रेमिका पहुंची थाने, थानेदार ने दिलाया ‘इंसाफ’

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now