नई दिल्ली. Maruti Suzuki ने अपनी लोकप्रिय एंट्री लेवल हैचबैक Alto K10 का सीएनजी वैरिएंट लॉन्च कर दिया है. यह सिर्फ एक VXi वैरिएंट में उपलब्ध है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 5.94 लाख रुपए तय की गई है. ऑल्टो के10 डुअल VVT पेट्रोल इंजन के साथ आती है जिसे फैक्ट्री फिटेड CNG किट से जोड़ा गया है. यह सेटअप 5,300 rpm पर 56.69 PS का पावर और 3,400 rpm पर 82.1 Nm का पीक टार्क जेनरेट करता है. यह पेट्रोल इंजन से थोड़ा कम है जो 5,500 rpm पर 65.26 PS का पावर और 3,500 rpm पर 89 Nm का टार्क देने का वादा करता है. नई Maruti Alto K10 CNG के बारे में 33.85 किमी प्रति किलोग्राम के माइलेज देने का दावा किया गया है.
https://श्रद्धा मर्डर केस : आफताब के फ्लैट से हथियारनुमा वस्तु समेत मिले कई अहम सुराग
कंपनी के मुताबिक हैचबैक का स्टैंडर्ड पेट्रोल वर्जन मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ क्रमशः 24.39 किमी/लीटर और 24.90 किमी/लीटर का माइलेज देता है. स्टैंडर्ड VXi पेट्रोल वैरिएंट की तरह, CNG वर्जन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ 2-DIN स्मार्टप्ले ऑडियो सिस्टम, 2 स्पीकर, इम्पैक्ट सेंसिंग डोर अनलॉक, सेंट्रल लॉकिंग, स्पीड सेंसिंग ऑटो डोर लॉक, मैन्युअल रूप से एडजस्टेबल विंग मिरर, AUX और USB पोर्ट, फ्रंट पावर विंडो, रूफ एंटीना और बॉडी कलर्ड डोर हैंडल जैसी फीचर्स मिलते हैं. इस समय 2022 मारुति ऑल्टो K10 चार मैनुअल और दो एएमटी वैरिएंट में उपलब्ध है.Std, LXi, VXi और VXi+ मैनुअल वैरिएंट की कीमत क्रमश: 3.99 लाख रुपए, 4.82 लाख रुपए, 5.00 लाख रुपए और 5.34 लाख रुपए है। VXi AMT मॉडल की कीमत 5.50 लाख रुपए है, जबकि रेंज-टॉपिंग VXi+ AMT वैरिएंट 5.84 लाख रुपये में उपलब्ध है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.
https://7 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली, डीएम अवस्थी बने ACB-EOW के महानिदेशक










