আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी, इंदौर में मिला पत्र

Published on: November 18, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. एमपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 23 नवंबर को प्रवेश करने वाली है. इससे पहले तैयारी पूरी हो गई है. प्रदेश कांग्रेस के नेता यात्रा की तैयारियों में जुटे हैं. उनकी यात्रा उज्जैन और इंदौर होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी. इस बीच इंदौर स्थित एक मिठाई दुकान पर धमकी भरा पत्र मिला है. पत्र मिलने के बाद इंदौर प्रशासन में हड़कंप मच गया है. इस पत्र में राहुल गांधी को इंदौर में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. पुलिस ने मिठाई दुकान से पत्र को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही उस पत्र की जांच की जा रही है.

https://भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-एस लॉन्च

साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी चेक किया जा रहा है. मिठाई दुकान जूनी इंदौर इलाके में स्थित है. कहा जा रहा है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान पर धमकी भरा यह पत्र छोड़कर गया है. मिठाई दुकान संचालक ने पुलिस को यह पत्र सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक पत्र में लिखा गया है कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान खालसा कॉलेज में रुकेंगे. इस दौरान ही उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. साथ ही पत्र लिखने वाले ने लिखा है कि उस दिन पूरा इंदौर धमाकों से दहल जाएगा. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है.

https://एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन, ब्रेन ट्यूमर से थीं पीड़ित

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now