नई दिल्ली. अंतरिक्ष में आज भारत ने नए युग की शुरुआत कर दी है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) देश का पहला प्राइवेट रॉकेट ‘विक्रम-एस’ को लॉन्च कर दिया है. इस रॉकेट (विक्रम-एस) को हैदराबाद में स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने बनाया है. विक्रम-एस की लॉन्चिंग आज (शुक्रवार) श्रीहरिकोटा में स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से हुई. इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया. ये देश की स्पेस इंडस्ट्री में प्राइवेट सेक्टर की एंट्री को नई ऊंचाइयां देगा.
https://भारत में फोन से लेकर लैपटॉप के लिए होगा एक ही चार्जर, कंपनियां तैयार
रॉकेट का नाम ‘विक्रम-एस’ भारत के महान वैज्ञानिक और इसरो के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई के नाम पर रखा गया है. भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्द्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) के अध्यक्ष पवन गोयनका ने कहा कि यह भारत में निजी क्षेत्र के लिए बड़ी छलांग है. उन्होंने स्काईरूट को रॉकेट के प्रक्षेपण के लिए अधिकृत की जाने वाली पहली भारतीय कंपनी बनने पर बधाई दी है. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत इसरो के दिशा-निर्देशों के तहत श्रीहरिकोटा से ‘स्काईरूट एयरोस्पेस’ के विकसित पहले निजी रॉकेट का प्रक्षेपण कर इतिहास रचने का काम कर रहा है.
https://निधि गुप्ता का हत्यारोपी सूफियान गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली









