नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा इलाके में शादी और धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर चौथी मंजिल से धक्का देकर निधि गुप्ता की हत्या करने वाले लव जिहाद के आरोपी सूफियान को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. सूफियान पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था. शुक्रवार को मुखबिर से मिली सूचना के बाद जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.
https://इस दिन OTT पर रिलीज होगी ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा’
रिपोर्ट्स के मुताबिक एनकाउंटर दुबग्गा इलाके के बरी जंगल में हुई. 16 नवंबर को हुई वारदात के बाद से ही पुलिस और क्राइम ब्रांच उसकी तलाश में जुटी थी. इतना ही नहीं गुरुवार को डीसीपी पश्चिम ने उसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया था. बाद शुक्रवार को इनपुट के बाद जब बरी जंगल में उसकी घेराबंदी हुई तो उसने तमंचे फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी फायरिंग में सूफियान के पैर में गोली लगी है. फिलहाल उसे अस्पताल ले जाया गया है. फिलहाल पुलिस ने सूफियान के खिलाफ हत्या, धर्मांतरण कानून संबंधी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है.









